कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:राजस्थान, MP-UP में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद; बिहार में बाढ़, 6.65 लाख लोग प्रभावित
कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हुई इस बर्फबारी को सर्दियों के शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियों और आसपास के इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी में लगातार बारिश हो रही है। MP के 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। शिवपुरी-मुरैना समेत 7 जिलों में स्कूल बंद हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गंगा-यमुना समेत 10 से अधिक नदियों के उफान पर होने से प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं बिहार में भी 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। आपदा विभाग के मुताबिक, पटना में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर से मौसम बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…



