रोहतक में धूमधाम से मनाया होली का त्योहार:पूजन कर महिलाओं ने मांगी सुख-शांति की मन्नत, पूल हाउस में नाचे युवा

रोहतक जिले में होली का पर्व सोमवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने जहां रंग-बिरंगे गुलाल से होली खेलकर खुशियों को बटौरा, वहीं महिलाओं ने होली पूजन कर घर-परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। होली का रंग हर किसी के ऊपर देखने को मिला और हर इंसान होली पर्व को लेकर काफी खुश नजर आया, मानो होली पर उसे कुछ खास मिल गया हो और उसके जीवन में ढेरों खुशियां आ गई हो। मान्यता अनुसार होली के पर्व पर महिलाओं ने अपने बच्चों की लम्बी आयु के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए सुबह से ही उपवास रखा। साथ ही दोपहर को शुभ मुहुर्त देखकर पूरे विधि विधान अनुसार होली पूजन किया। विभिन्न पूजा सामग्री के साथ महिलाओं ने होली का पूजन किया और सायंकाल होली जलाने पर भक्त प्रहलाद को जलती होली के बीच से बाहर निकालने के बाद चंद्रमा को अर्घ देकर अपना उपवास खोला व अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। होली मंगलाते हुए करेंगे पूजा अर्चना होली के अवसर पर सायंकाल होली को मंगलाया जाएगा यानि होली को जलाया जाएगा। जलती होली की श्रद्धालु पूजा अर्चना करेंगे और अर्घ देकर व्रत को पूरा करेंगे। इसके साथ ही जलती होली के बीच से भक्त प्रहलाद बनाए गए लड़की के टुकड़े को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। जलती होली में श्रद्धालु मान्यता अनुसार कच्चे चने, सुखा गोला, गेंहू की बाल आदि को भून कर निकालेंगे। 4 मार्च को खेला जाएगा फाग होली के अगले दिन यानि कल चंद्र ग्रहण के कारण फाग या धुलेंडी का त्योहार नहीं मनाया जाएगा। फाग उत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा, जिस पर सुबह से ही बच्चे हाथों में गुलाल लेकर एक-दूसरे के पीछे भागते हुए नजर आएंगे। वहीं, देवर अपनी भाभी को रंग लगाएगा तो भाभी भी उनके पीछे कोरड़ा लेकर दौड़ती नजर आएगी। पूल हाउस पार्टी में युवाओं ने की मस्ती झज्जर रोड पर रेड बेल क्रिकेट ग्राउंड में पूल हाउस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शहरभर के युवाओं ने पहुंचकर जमकर मस्ती की। युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली मनाई, वहीं पूल में डांस करते हुए मस्ती की। वहीं, सिंगर अमित सैनी के गानों पर भी युवा नाचते हुए नहर आए।

Mar 2, 2026 - 15:59
 0