रोहतक पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा:दुकान से नकदी और पीतल का सामान लेकर फरार था, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

रोहतक जिले की कलानौर पुलिस ने दुकान से सामान चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच जारी है। थाना कलानौर के प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि गुढाण निवासी अश्वनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। अश्वनी की कलानौर में हार्डवेयर और सैनिटरी के सामान की दुकान है। शिकायत के अनुसार, 8 मार्च 2026 की रात को दुकान से पीतल और प्लास्टिक का सामान, साथ ही करीब 4500 रुपए नकद चोरी हो गए थे। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक सुनील द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान, पुलिस ने बामला गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार किया। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Apr 1, 2026 - 22:09
 0