रेस्ट हाउस पर उत्पाद विभाग की छापेमारी:जहानाबाद में गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, शराब बरामद नहीं

उत्पाद विभाग ने जहानाबाद के अरवल मोड़ स्थित एक रेस्ट हाउस में देर रात छापेमारी की। गुप्त सूचना मिली थी कि यहां से अवैध शराब की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई शराब बरामद नहीं हुई। उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों का एक दल मुरलीधर रेस्ट हाउस पहुंचा और सभी कमरों की गहन तलाशी ली। यह कार्रवाई अवैध शराब की आपूर्ति की गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए की गई थी। जांच अभियान में शामिल उत्पाद निरीक्षक कुमार सत्यम ने बताया कि सघन तलाशी के बावजूद रेस्ट हाउस परिसर से शराब नहीं मिली। उन्होंने पुष्टि की कि प्राप्त सूचना गलत साबित हुई है। बोतलें किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा फेंकी गई होने की संभावना रेस्ट हाउस के समीप पड़ी खाली शराब की बोतलों के संबंध में पूछे जाने पर निरीक्षक सत्यम ने कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि ये बोतलें किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा फेंकी गई हो सकती हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई थीं गौरतलब है कि कुछ दिन पहले नाली सफाई के दौरान भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें बरामद हुई थीं। इसके बाद से उत्पाद विभाग की टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। शहर में शराबबंदी के बावजूद इतनी भारी मात्रा में खाली बोतलों का मिलना और शराब कारोबार की आशंका को लेकर उत्पाद विभाग की टीम पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Dec 29, 2025 - 12:59
 0