राधा गोपाल महाराज, शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा 14 को

मंडावरी | कस्बे में गोपाल चौक पर नवनिर्मित मंदिर में 14 मई को श्री राधागोपाल जी महाराज एवं शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होगा। मंगलवार को 251 कलशों की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह 7 बजे बगीची वाले हनुमान मंदिर में आचार्य पंडित नरसी शर्मा सुकार ने मुख्य यजमान कमल परदेश्या से श्री राधागोपाल जी महाराज एवं शिव पंचायत की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद सभी मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया। महिलाओं के सिर पर एक-एक कर कलश रखे गए। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मूर्ति मीणा ने सिर पर कलश रखकर हनुमान मंदिर से बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू की। यात्रा मुख्य मार्ग से सीताराम जी मंदिर, मैन मार्केट, ब्राह्मणी माता मंदिर, पुरानी अनाज मंडी, नगर पालिका, बस स्टैंड होते हुए गोपाल चौक स्थित नवनिर्मित मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाएं नाचती रहीं। वे पारंपरिक गीत गाती रहीं। पुरुषों ने श्री राधागोपाल जी एवं भोलेनाथ के जयकारे लगाए। यात्रा में व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्प-वर्षा की। यात्रा के बाद नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। गुरुवार को विधि-विधान से श्री राधा गोपाल जी महाराज एवं शिव पंचायत, हनुमान जी, चौथ माता की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। पूर्णाहुति होगी। प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुमार मीणा, रंगलाल मीणा, घनश्याम मीणा, बनवारी लाल मीणा, सुरेश चंद मीणा, रमेश चंद मीणा, राजेश गौतम, सुरेश चंद खंडेलवाल, मदन मोहन जेली, कपिल गुप्ता, राजमल सोनी, कल्पेश जांगिड़, सुरेश चंद महारिया, विक्की मीणा, विनोद घिवाला आदि मौजूद रहे।

May 13, 2026 - 07:26
 0