रात की बारिश भी नहीं दे सकी गर्मी से राहत:मेरठ में बुधवार सुबह से धूप ने बढ़ाई मुश्किल, 38°C तक पहुंच सकता है तापमान
मंगलवार रात हुई बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई और देखते ही देखते उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह 11 बजे तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हुआ। इससे बाहर निकलने वाले लोगों को तेज गर्मी और चिपचिपी उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही धूप तेज होने के कारण बाजारों, चौराहों और सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। बारिश के बाद बढ़ी नमी ने गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ा दिया, जिससे लोगों को राहत के बजाय उमस ने परेशान किया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में शरीर से तेजी से पानी और पसीने निकलते हैं। ऐसे में लंबे समय तक धूप में रहने पर डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। साथ ही हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, सिर को ढककर बाहर निकलने और धूप से बचाव करने की भी सलाह दी गई है। मंगलवार रात की बारिश ने भले ही मौसम बदलने के संकेत दिए हों, लेकिन बुधवार को तेज धूप और उमस ने यह साफ कर दिया कि फिलहाल गर्मी का असर कम होने वाला नहीं है। यदि अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो लोगों को इसी तरह की उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।