'मोदीजी से शंख नहीं बजेगा', तेजप्रताप बोले-उसके लिए कलेजा चाहिए:सोशल मीडिया पर फैन्स से की बात; कहा- CM महिला प्रेमी, गिरिराज सिंह को अक्ल नहीं
तेज प्रताप से उनके समर्थक ने कहा, ‘भइया आपने जो शंख बजाया, वो सुनकर मन खुश हो गया। मोदी जी से तो शंख बजेगा नहीं।’ जिसके जवाब में तेजप्रताप ने कहा- ‘हर किसी से शंख नहीं बज सकता, उसके लिए कलेजा चाहिए।’ दरअसल, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान यूजर्स ने उनसे सरकारी आवास, सरकार, नेताओं, चुनाव, समाजवादी राजनीति और उनके स्वभाव को लेकर सवाल किए, जिस पर तेज प्रताप यादव ने सीधे जवाब दिए। सवाल-जवाब में तेजप्रताप ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बारे में कहा, उन्हें अक्ल ही कहां है। चंदन लगाकर चलते हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार को तेजप्रताप ने महिला प्रेमी बताया। तेजप्रताप यादव को नया सरकारी आवास 42 ए हार्डिंग रोड अलॉट हुआ है। उस पर भी चर्चा हुई। सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर लोगों से और क्या तेजप्रताप ने बोला, क्या उनसे सवाल किए गए सिलसिलेवार पढ़िए… सवाल- आपका जो आवास मिला है वो काफी घटिया है। तेजप्रताप- हां सरकारी आवास तो घटिया ही होता है, सरकार बनवाती भी नहीं है, खुद ही सब काम करवाना पड़ता है। सवाल- आजकल सरकार में पूरा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का चल रहा है, नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं, महिलाओं को देखकर तीव्रता आ जाती है, वे महिला विरोधी हैं क्या? तेजप्रताप- नहीं नहीं… वे सीएम नीतीश कुमार, महिला विरोधी नहीं हैं, वे महिला प्रेमी हैं। सवाल- तेजू भइया आप मुझे बहुत पसंद हैं, एक वीडियो में आप काफी देर तक शंख बजाते रहे थे। कुछ लोग फर्जी सनातनी बनकर टीका लगाकर पहुंचते हैं। गिरिराज सिंह फर्जी बयानबाजी करते हैं। तेजप्रताप- अरे गिरिराज सिंह को ज्ञान नहीं है। वे भी बहुत बड़ा चंदन-टीका लगाते हैं। उनको कह दिया जाए कि शंख बजाए तो उनसे बजेगा ही नहीं। सवाल- एक यूजर ने कहा कि इस बार आप बनारस से चुनाव लड़ेंगे ? तेजप्रताप- मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा तो आप जिताइएगा हमको। सवाल- उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाला। तेज प्रताप यादव अखिलेश यादव का समर्थन करें। तेजप्रताप- हम अखिलेश यादव से नाराज नहीं हैं, उनसे तो हमारा पारिवारिक रिश्ता है। नाराजगी भी उसी से होती है जिससे हम प्यार करते हैं। उनके पिता मुलायम सिंह यादव की तस्वीर आज भी हमारे कार्यालय में लगी हुई है। सवाल- आप बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। एक नेता को इतनी जल्दी गुस्सा नहीं आना चाहिए। तेजप्रताप- जरूरत पड़ती है तभी हम गुस्सा होते हैं, हर समय गुस्से में नहीं रहते हैं। यह जो सवाल कर रहे हैं, ये संघी हैं क्या। इसके बाद जो इवेंट को होस्ट कर रहे थे उन्होंने कहा कि टाइटल में यादव जोड़ रखा था इसलिए मैंने इन्हें बोलने की परमिशन दी। बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि यादव लोग आजकल आपस में ही लड़ रहे हैं। यादव यादव को गांधारी का श्राप लगा है, महाभारत में सब लोग आपस में लड़कर मर रहे हैं। ------------------ ये खबर भी पढ़ें 'अपराधी तांडव मचा रहे, मंत्री जी को बल्ब-पंखे की चिंता':तेजप्रताप बोले- सरकारी आवास में AC-पंखा सब मेरा था, हम ऐसे छोटे काम नहीं करते जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेजप्रताप यादव के सरकारी बंगला खाली करने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बंगला अब मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट किया गया है, जिन्होंने घर से सामान गायब होने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें