'मेरा पति मुझे समय नहीं देता':महिला आयोग में पत्नी की शिकायत, पति बोला-पत्नी का दूसरे से अफेयर, चाकू से हाथ काटकर नाम लिखती है
बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक शादीशुदा महिला का दूसरे आदमी से एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था। वह उसके प्यार में इस कदर पागल थी कि उससे नहीं बात होने पर वह अपने हाथ पर चाकू से कट कर नाम लिखती थी। इतना ही नहीं उसने अपने प्रेमी को यह भी धमकी दी कि अगर आगे वह उससे बात नहीं करेगा तो शरीर के दूसरे पार्ट्स में इसी तरह चाकू से नाम लिखेगी। पति को इस बात का पता चलते ही दोनों में आपसी मनमुटाव शुरू हो गया। अब मामला बिहार राज्य महिला आयोग में पहुंच गया है। यह मामला अरवल के असलानपुर गांव का है। शादी के 5 साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा दोनों की शादी नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के 5 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक दोनों को बच्चा नहीं हुआ है। इसे लेकर भी दोनों में काफी बहस होता था। 21 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी में काफी बड़ा झगड़ा हुआ। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे बुरी तरह मारा, गाली गलौज की और साथ ही अभद्र रूप से बाल भी काटे। जब लड़की के माता-पिता उससे मिलने आएं तो उनके साथ भी हाथापाई की गई, जिसके बाद ये लोग थाने पहुंचे। महिला की मां ने इस संबंध में महिला आयोग में आवेदन दिया है। उसका आरोप है कि अरवल थाने में लिखित शिकायत करने के बावजूद भी थाना ने कोई कार्रवाई नहीं की है। मेरा पति मुझे समय नहीं देता है- पत्नी लड़की का पति एक ड्राइवर है और वह गाड़ी चलाने के लिए दूसरे राज्य भी जाता है। लड़की का कहना है कि जो एक पत्नी की जरूरत होती है, मेरा पति पूरा नहीं करता है। वह मुझे समय तक नहीं देता है।' लड़की ने बताया कि उसके पति का भी किसी दूसरी लड़की से बहुत पहले अफेयर था। हालांकि, अभी उसे समस्या पति के मारपीट करने से है। मेरी पत्नी का दूसरे लड़के से अफेयर- पति दूसरी ओर पति का कहना है कि, 'मैं अपनी पत्नी को रखना चाहता हूं, लेकिन उसका दूसरे मर्द के साथ अफेयर है। यह दूसरे लड़के को मैसेज करती है। वॉट्सऐप पर उस लड़के को अपने हाथ काटकर फोटो भेजती है और उस पर खून से लिखकर कहती है कि अगर वह इससे बात नहीं करेगा तो हाथ के अलावा शरीर के और अंग को भी काट कर इसी तरह अपने आप को दर्द देगी। यह सब देखकर कोई भी पति बर्दाश्त नहीं करेगा।' पति-पत्नी को साथ रहने के लिए 1 महीने दिया समय बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने कहा कि, इस मामले में लड़की का मायका हस्तक्षेप कर रहा है, जिससे लड़की का परिवार नहीं बस पा रहा है। लड़की की मां चाहती है कि उसकी बेटी अपने ससुराल ना जाए, क्योंकि उसका पति मारपीट करता है। दूसरी ओर वह तलाक भी नहीं चाहती है। आयोग में 16 फरवरी को होगा फैसला बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने बताया कि, 'लड़की अपने ससुराल गई है। 16 फरवरी को अगली तारीख दी गई है जिसमें दोनों जाकर बताएंगे कि उन्हें साथ रहना है या अलग होना है।'