मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
*माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त/अपराधमुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करते एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति — पुलिस मुठभेड़ में शातिर/वांछित अपराधी गिरफ्तार*
➡️ *कोतवाली गदरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा अभियुक्त गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल*
➡️ *कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद*
➡️ *NDPS एक्ट में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी से नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार*
➡️ *शातिर अभियुक्त अपने नाबालिग बच्चों से भी करवाता था अवैध नशे( स्मैक) का काला कारोबार*
*घटना का विवरण*
➡️ दिनांक 24.01.2026 को ANTF कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी (TVS NTORQ) को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी।
➡️ बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या-26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT व धारा 95 BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
*मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी*
➡️ दिनांक 27.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास अभियुक्त शाकिर उर्फ नक्टा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकट्टा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
➡️ घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया।
➡️ *एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नहीं बक्शे जाएंगे अवैध नशे के सौदागर, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।*



