कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, पंतनगर एवं खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, पंतनगर एवं खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प, पंतनगर एवं खटीमा क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा
*“वाहन चोरों ने समझा था कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा दे देंगे, लेकिन एसएसपी अजय गणपति की सटीक रणनीति, तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और जनपद पुलिस की मुस्तैदी ने उनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया।*
*एसएसपी अजय गणपति की अपराधियों के विरुद्ध कुशल रणनीति का कमाल — 05 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद*
*कोतवाली ट्रांजिट कैम्प एवं कोतवाली खटीमा पुलिस की अलग अलग कार्यवाहियों में बड़ी सफलता, वाहन चोरी के कई मुकदमों का हुआ सफल अनावरण*
➡️ *सुनसान स्थानों, बाजारों, जिम, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना*
➡️ *चोरी के वाहनों को झाड़ियों, कच्चे रास्तों एवं सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे आरोपी*
➡️ *एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई*
???? श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। एसएसपी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध ऊधमसिंहनगर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी खटीमा के पर्यवेक्षण में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प एवं कोतवाली खटीमा पुलिस की अलग-अलग गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण से लगातार सुरागरसी-पतारसी की जा रही थी।
*कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस की कार्यवाही*
➡️ दिनांक 02 जून 2026 को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गणेशपुर रोड स्थित खण्डहर के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई तथा तीन व्यक्तियों को एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अभियुक्तों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिलें कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में पंजीकृत एफआईआर संख्या 117/2026, 159/2026, 160/2026 एवं 162/2026 तथा थाना पंतनगर क्षेत्र से संबंधित पाई गईं।
*कोतवाली खटीमा पुलिस की कार्यवाही*
कोतवाली खटीमा क्षेत्र में वाहन चोरी की लगातार घटनाओं के संबंध में मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। वादी अर्जुन कुमार की मोटरसाइकिल संख्या UK06AZ4553 हीरो स्प्लेंडर, वादी किशन चन्द की मोटरसाइकिल संख्या UK06BB0578 टीवीएस स्पोर्ट तथा वादी संजय कुमार की मोटरसाइकिल संख्या UK06AY3527 यामाहा आरएक्स चोरी होने के संबंध में अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए थे।
घटनाओं के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सुजिया जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त फरमान फरीदी उर्फ फुकना को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा चोरी के वाहनों को आशीर्वाद पैलेस की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास झाड़ियों में छिपाकर रखना बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बाद में दूसरे अभियुक्त पवन धामी को लाल कोठी रोड चकरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही पर 05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे पहले बाजारों, दुकानों, कॉलोनियों, जिम एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही लॉक तोड़कर अथवा अन्य तरीकों से वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वाहनों को झाड़ियों, सुनसान स्थानों तथा कच्चे रास्तों के आसपास छिपाकर रखा जाता था ताकि पुलिस की निगाह से बचा जा सके। बाद में इन वाहनों को कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता था। पूछताछ एवं बरामदगी से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर अभियोगों में आवश्यक धाराओं की वृद्धि की गई है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
*बरामदगी का विवरण*
➡️ *कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा-* हीरो स्प्लेंडर – UK18T1563, हीरो स्प्लेंडर – UK06AK9014, हीरो स्प्लेंडर – UK06AY4886, हीरो HF Deluxe – UK06AL0411, हीरो पैशन प्रो – UK06AA3378, हीरो स्प्लेंडर i3S – UK06BD8106
कोतवाली खटीमा क्षेत्र से- यामाहा आरएक्स – UK06AY3527, हीरो स्प्लेंडर – UK06AZ4553, टीवीएस स्पोर्ट – UK06BB0578 अन्य 02 चोरी की मोटरसाइकिलें
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
➡️ *कोतवाली ट्रांजिट कैम्प*
1- सचिन पाल पुत्र गिरधारी लाल उम्र – 23 वर्ष निवासी – हाल कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नं०-02, डबल ट्रांसफार्मर वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर। मूल निवासी – ग्राम जोनोर, धनेटा फाटक के पास, थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश।
➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस
2- अरुण पुत्र महेन्द्र पाल उम्र – 20 वर्ष निवासी – विवेक नगर, वार्ड नं०-09, सुपर मार्केट वाली गली, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर।
मूल निवासी – ग्राम लालपुर, थाना जहानाबाद, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस
3- आशीष श्रीवास्तव पुत्र उदयवीर श्रीवास्तव उम्र – 20 वर्ष निवासी – वार्ड नं०-02, ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर।
मूल निवासी – ग्राम हेबतपुर, थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश।
➡️ FIR संख्या 117/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 159/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 160/2026, धारा 303(2) बीएनएस
➡️ FIR संख्या 162/2026, धारा 303(2) बीएनएस
*कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा*
1. अभियुक्त –फरमान फऱीदी उर्फ फुकना पुत्र अतीक अहमद निवासी वार्ड नं08 खानका मस्जिद के पास इस्लामनगर थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर
*कोतवाली खटीमा पर आपराधिक इतिहास*
1- FIR NO-321/21 धारा 457/380/411 IPC
2- FIR NO-53/21 धारा 8/21 NDPS ACT
3- FIR NO-216/25 धारा 8/21 NDPS ACT
4- FIR NO-235/25 धारा 303(2)/317(2) BNS
5- FIR NO-328/25 धारा 303(2)/317(2)BNS
6- FIR NO-94/26 धारा 303(2)/317(2)BNS
7- FIR NO-162/26 धारा 303(2)/317(2)BNS,
2. पवन धामी पुत्र रुद्र धामी, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नम्बर-02, चाँदनी, नेपाल।



