मुख्य सेवक सदन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया।
मुख्य सेवक सदन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया।

*मुख्य सेवक सदन में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया। चिकित्सा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि "नोबल प्रोफेशन" है, जो सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। जिसके माध्यम से चिकित्सक अनगिनत लोगों के जीवन को संजीवनी प्रदान करते हैं।*
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है। हमारा प्रयास है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सुविधाएँ सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा सकें। हमारे इन्हीं प्रयासों को परिणाम है कि अब तक प्रदेश के लगभग 11 लाख से अधिक मरीजों को ₹2100 करोड़ से अधिक के कैशलेस उपचार का लाभ प्राप्त हो चुका है।