मां-बेटे को कमरे में बंद कर चोरों ने चुराई ज्वेलरी:दिनदहाड़े 7 लाख के गहने-कैश लेकर फरार हुए, जांच में जुटी पुलिस

भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाश घर में सो रहे मां-बेटे को कमरे में बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखे करीब 7 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बयाना गेट निवासी राधेश्याम ने वैर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी किराना की दुकान पर थे। घर पर उनकी पत्नी आशा शर्मा और बेटा पीयूष सो रहे थे। इसी दौरान चोर सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे और मां-बेटे के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में रखी अलमारी का सामान खंगालकर सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ, दो जोड़ी चांदी की पायल और 7 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। करीब 4 बजे मां-बेटे की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर दूसरे कमरे का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर राधेश्याम घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। वैर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Aug 1, 2026 - 22:15
 0