भोजपुर में युवक पर तलवार से हमला:शोभायात्रा के दौरान दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे, वीडियो बनाने के शक पर सिर पर किया वार
आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां वीडियो बनाने के आरोप में एक युवक पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें आई है। घायल की पहचान रौजा मोहल्ला निवासी मो. यूनुस के पुत्र मो. अमन(20) के तौर पर हुई है। इलाद के लिए सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना मैना सुंदर धर्मशाला के पास की है।
वीडियो बनाने का आरोप लगाकर मारा पीड़ित ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा देखने के लिए गया था। वहां पहले से मौजूद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच मोबाइल पर एक कॉल आया, जिससे मोबाइल का फ्लैश लाइट जल गया। इस पर दोनों पक्ष के लोग भड़क गए। वीडियो बनाने का आरोप लगाने लगा। मैंने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। मोबाइल जांच करने को भी कहा। इसके बाद भी नहीं माने। गुस्से में आकर तलवार से सिर पर हमला कर दिया। लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। छानबीन में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Mar 28, 2026 - 11:22
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.