बेटी से छेड़खानी करने पर पिता ने तमंचा लगाया, VIDEO:कानपुर में नाबालिग के पिता से बोला- अगली बार किया तो खोपड़ी में छेद कर दूंगा...
बर्रा में बेटी से छेड़खानी करने पर एक पिता ने शोहदे के अधिवक्ता पिता के सरेआम तमंचा अड़ा दिया। पूरी घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। युवती के पिता ने तमंचा लगाकर कहा–अगली बार इसकी खोपड़ी में छेद कर दूंगा। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को तमंचा थमाते हुए कहा– अब कुछ करें तो मार देना। सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस ने बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता पुत्र काफी दिनों से कर रहा था अश्लील इशारे बर्रा थानाक्षेत्र निवासी युवक ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले अधिवक्ता सुशील कटियार का नाबालिग बेटा आए दिन बेटी के साथ अश्लील इशारे करता है, जिसका उनके पास वीडियो भी है। बेटी ने तंग आकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी पक्ष झगड़ने को आमादा हो गए, जिस पर इलाकाई लोगों ने समझा बुझाकर शांत कराया। सभ्रांत लोगों के साथ दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल ही रही थी, तभी युवती के आक्रोशित पिता घर से तमंचा लेकर आए और सरेआम अधिवक्ता के सिर पर सटाकर बोले– आप सभी लोगों की बात मान ली, लेकिन अगली बार कुछ हुआ तो इसकी खोपड़ी में गोली मार दूंगा। आप सब सामाजिक लोगों की वजह से छोड़ दिया, लेकिन अगली बार छोड़ूंगा नहीं। 21 जून को पंचायत के दौरान गुस्साए पिता ने लगाया तमंचा इसके बाद युवती के पिता ने तमंचा पत्नी को थमाया और बोला कि अगली बार मार देना, वरना मैं आया तो मैं मार दूंगा… इसका भेजा निकाल दूंगा। पूरी घटना सुशील कटियार के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं दूसरी तरफ से सुशील कटियार ने बताया कि 21 जून को वह घर पर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला युवक हाथ में तमंचा लेकर उनके घर पर आ धमका और उन्हें व उनके नाबालिग बेटे को जान से मारने का प्रयास किया। लोगों के बीच-बचाव पर धमकी देकर चला गया। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती के पिता की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।