बजट के अगले दिन फिर धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 2.42 लाख हुई सिल्वर, गोल्ड टूटकर 1.39 लाख पर आया

Gold Silver Rates on MCX : बजट के अगले दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। सोमवार सुबह को वायदा कारोबार में सोना करीब 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.42 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई।

Feb 2, 2026 - 16:07
 0
बजट के अगले दिन फिर धड़ाम हुआ सोना-चांदी, 2.42 लाख हुई सिल्वर, गोल्ड टूटकर 1.39 लाख पर आया

gold silver price on 2 february Gold Silver Rates on MCX : बजट के अगले दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी रहा। सोमवार सुबह को वायदा कारोबार में सोना करीब 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.42 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। 

 

MCX पर आज सुबह 10.51 बजे चांदी 23877 रुपए गिरकर 242,059 पर थी। इस समय सोना भी करीब 3000 रुपए गिरकर 1,44,677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज सोने में 2.2 और चांदी में 8 फीसदी की गिरावट दिखाई दे रही है।

 

वायदा कारोबार में रविवार को चांदी के दाम 265,652 रुपए प्रति किलो थे जबकि सोना 147,753 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने चांदी के दामों में आई गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है।

 

गौरतलब है कि एक समय सोने चांदी के दाम विशेषकर चांदी रोज नए रिकॉर्ड बना रहे थे। 1 मई 2025 को चांदी 1,00,000 रुपए प्रति किलो थी। 29 सितंबर को इसके दाम बढ़कर 1,50,000 रुपए किलो हो गए। 17 दिसंबर को चांदी की कीमत बढ़कर 2,08,000 रुपए हो गई। तेज चाल चलते हुए चांदी 27 दिसंबर को 2,62,000 पर आ गई। नए साल में चांदी की चाल और तेज हो गई। 19 जनवरी को चांदी 3,05,000 पर थी। 29 जनवरी 2026 को यह 4,20,000 के पार हो गई। इसके बाद चांदी में मानो रिवर्स गैर लग गया और देखते ही देखते यह 2.42 लाख रुपए प्रति किलो ही रह गए। 

 

इसी तरह सराफा बाजार में सोना 1 जनवरी 2025 में 1,00,370 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 9 सितंबर को यह बढ़कर 1,10,290 और 28 दिसंबर को 1,42,420 पर पहुंच गया। इसके बाद इसकी चाल भी अचानक तेज हो गई और यह 29 जनवरी को 1,78,850 पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में भारी गिरावट आई और 2 फरवरी को यह 1.39 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

edited by : Nrapendra Gupta