बक्सर के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग की मौत:पुलिस बोली- गर्मी या हार्ट अटैक से डेथ की आशंका

बक्सर में डुमरांव रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन के पास शनिवार दोपहर एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डुमरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को गड्ढे में अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कचरा चुनने और प्लंबर का काम करते थे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के प्रयासों से कुछ ही घंटों में मृतक की पहचान हो गई। उनकी पहचान डुमरांव के गिरधारी गली निवासी हरेन्द्र चौधरी उर्फ हंटर (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई, जो स्वर्गीय जनक चौधरी के पुत्र थे। वह कचरा चुनने और प्लंबर का काम करके अपना जीवन यापन करते थे। मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी, बड़ी बेटी प्रीति कुमारी, और पुत्र प्रकाश कुमार (14 वर्ष) तथा अभिषेक कुमार (16 वर्ष) घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं। अत्यधिक गर्मी या हार्ट अटैक मौत का संभावित कारण पुलिस अत्यधिक गर्मी, अचानक तबीयत बिगड़ने या हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण मान रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Jun 27, 2026 - 21:03
 0