बंदर ने उड़ाया 2 लाख रुपए का बैग, पेड़ पर बैठकर बरसाने लगा नोट, कचहरी में मच गया हड़कंप
बुलंदशहर की कचहरी में पेड़ से नोटों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सुनकर आप भी चौंक गए ना। आइए हम बताते है बारिश की वजह। शनिवार में प्रतिदिन की तरह बुलंदशहर कचहरी में लोगों का अपने काम की वजह से आना-जाना लगा हुआ था। बंदर नोटों ...
बुलंदशहर की कचहरी में पेड़ से नोटों की बारिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सुनकर आप भी चौंक गए ना। आइए हम बताते है बारिश की वजह। शनिवार में प्रतिदिन की तरह बुलंदशहर कचहरी में लोगों का अपने काम की वजह से आना-जाना लगा हुआ था, अचानक से एक बंदर आया और उसने वकील के हाथ से नोटों का बैग छीन लिया। बैग के अंदर 2 लाख रुपए थे, जिसकी वजह से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बंदर नोटों के बैग को लेकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर सभी लोग दंग रह गए।
मिली जानकारी के मुताबिक एडवोकेट रविंद्र कुमार अपने सहयोगियों आमिर खान और सोहन पाल के साथ बैनामे के लिए स्टांप खरीदने कचहरी पहुंचे थे। उनके पास दो लाख की नकदी से भरा एक बैग था। इसी दौरान एक बंदर की नजर बैग पर पड़ गई और वह पलक झपकते ही बैग पर झपटा मारा और एक पेड़ पर जा चढ़ा।
बैग छिनते ही वकील और उनके साथी के होश उड़ गए। पीड़ित और वहां मौजूद लोगों ने बंदर को नीचे उतारने की कोशिश ही कर रहे थे कि उसने बैग खोल दिया। कुछ ही क्षणों में पेड़ की डालियों से नोट नीचे गिरने लगे। बंदर एक-एक कर नोट निकालकर फेंकता रहा और नीचे मौजूद लोग उन्हें समेटने में जुट गए।
कचहरी परिसर में अचानक नोट उड़ते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई वीडियो बनाने लगा तो कोई बिखरे नोटों को इकट्ठा करने में मदद करने लगा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अधिकांश रकम वापस मिल गई, लेकिन गिनती करने पर करीब 8 हजार रुपए कम निकले। इसके बाद कानाफूसी होने लगी परेशानी में किसी ने मदद के समय आठ हजार रूपये पर हाथ की सफाई दिखा दी।
घटना के बाद एडवोकेट रविन्द्र अपने साथियों के साथ वहां से रवाना हो गए, लेकिन 'बंदर द्वारा नोटों की बारिश' का यह अनोखा किस्सा पूरे दिन कचहरी परिसर में गूंजता रहा। Edited by : Sudhir Sharma



