फर्रुखनगर राजकीय कन्या विद्यालय में स्किल डेवलपमेंट कैंप का समापन:छात्राओं ने साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के सिखे गुर, अंतिम दिन प्रदर्शनी का आयोजन
गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कैंप का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कैंप का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना था। समापन समारोह में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें उन्होंने पिछले पांच दिनों में सीखे गए विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया, जिसमें उनकी रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के आत्मविश्वास और हुनर की सराहना की। छात्राओं को प्रदान किया व्यावहारिक ज्ञान बता दे कि यह कैंप छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने में सहायक सिद्ध हुआ। पहले दिन पुलिस प्रशासन की टीम ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। दूसरे दिन डॉ. नैन और उनकी टीम ने हेल्थ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
प्रदर्शनी का किया गया आयोजन तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग और पोस्ट ऑफिस की टीम ने सरकारी योजनाओं और बचत के बारे में जागरूक किया। चौथे दिन एक्सिस बैंक के प्रतिनिधियों ने बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डाला। अंतिम दिन मंगलवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें नगरपालिका चेयरमैन बीरबल सैनी, पार्षद देवेंद्र कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार शर्मा, प्राचार्य गीतिका शर्मा, डाइट गुरुग्राम के प्राचार्य तड़प सिंह और रेडक्रॉस गुरुग्राम से रोहतास शामिल थे। शिक्षा जगत और समाज के अन्य प्रमुख व्यक्ति भी मौजूद रहे। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर समारोह के अंत में प्राचार्या गीतिका शर्मा ने समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैंप छात्राओं के भविष्य को संवारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।