प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्ना, रेप केस में हैं बंद
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्जवल रेवन्ना की मुश्किलें और ज्यादा बढ सकती है। उनके मोबाइल में कई पोर्न वीडियो होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्जवल रेवन्ना की मुश्किलें और ज्यादा बढ सकती है। उनके मोबाइल में कई पोर्न वीडियो होने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
बता दें कि फिलहाल रेवन्ना नौकरानी के साथ रेप केस में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। अब बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिलने की बात सामने आई है। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला।
रेवन्ना के गैजेट्स किए जब्त : बता दें कि क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में छापा मारा था। इस दौरान रेवन्ना को जेल की कोठरी में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा गया। अधिकारियों ने मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की थी। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह नौकरानी से रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
बढ़ सकती है रेवन्ना की मुश्किलें : जेल में मोबाइल, पेन ड्राइव या नशीली चीजें मिलने पर कैदी की सुविधाएं कम की जा सकती हैं या उसे अलग सेल में रखा जा सकता है। उसके खिलाफ नया केस दर्ज हो सकता है और अतिरिक्त जेल की सजा भी हो सकती है।
नौकरानी ने लगाए थे रेप के आरोप : बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामला अप्रैल 2024 में सामने आया था, जब उनके परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 वर्षीय नौकरानी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि प्रज्वल ने 2021 से उसके साथ कई बार रेप किया।



