पुनर्गठन पर पर्यवेक्षकों ने की समीक्षा, नई टीम होगी तैयार:जन सुराज संगठन की जिला स्तरीय बैठक, जिला कमेटियों को किया भंग

शिवहर में जन सुराज संगठन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद संगठन की सभी जिला कमेटियों को भंग कर दिया गया था, जिसके पुनर्गठन पर इस बैठक में चर्चा हुई। यह बैठक जन सुराज संगठन के प्रदेश महामंत्री सुभाष सिंह कुशवाहा और प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयराम सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। दोनों नेता जिला पर्यवेक्षक के तौर पर शिवहर पहुंचे थे। बैठक में जन सुराज संगठन के सभी प्रखंडों से आए कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर शिवहर जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, कार्यकारी जिला अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं उद्योगपति नीरज सिंह और कार्यकारी मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सुराज आने वाले समय में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगा जिला पर्यवेक्षक सुभाष सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनमत संगठन के पक्ष में नहीं रहा। हालांकि, अब संगठन नई रणनीति के साथ एक सशक्त और जमीनी टीम बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि जन सुराज संगठन आने वाले समय में एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगा। वहीं, दूसरे जिला पर्यवेक्षक जयराम सिंह ने बताया कि संगठन जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगा। उन्होंने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। विधानसभा चुनाव को धनबल का उपयोग किया प्रभावित शिवहर जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सरकारी संसाधनों और धनबल का उपयोग कर वोट बैंक को प्रभावित किया गया, जिसे जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसके बावजूद जन सुराज संगठन भविष्य में खुद को एक मजबूत विकल्प और सशक्त विपक्ष के रूप में स्थापित करेगा। बैठक के अंत में संगठन के पुनर्गठन, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई।

Jan 10, 2026 - 15:48
 0