पानीपत में हथियार रखने के शौकीन युवक को दबोचा:नूरवाला का मन्नू अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, दोस्त से ₹3 हजार में खरीदी थी

पानीपत पुलिस की सीआईए थ्री (CIA-3) टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सनौली बाईपास स्थित बापौली चौक के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूरवाला की दीनानाथ कॉलोनी निवासी मन्नू के रूप में हुई है। संदिग्ध चाल देख पुलिस ने दबोचा सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम गश्त के दौरान सनौली क्षेत्र में मौजूद थी। उसी समय पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर न्यू सनौली बाइपास की तरफ से बापौली चौक की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने चौक पर नाकाबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चंद कदमों की दूरी पर ही काबू कर लिया। जेब से बरामद हुआ देसी पिस्तौल जब पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक मन्नू की तलाशी ली, तो उसकी पैंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। जांच करने पर पिस्तौल अनलोड (खाली) पाई गई। पुलिस ने तुरंत हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। दोस्त से 3 हजार में खरीदा था हथियार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मन्नू ने पुलिस को बताया कि उसे अवैध हथियार रखने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए वह अपने एक दोस्त से यह देसी पिस्तौल महज 3 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। पुलिस अब उस दोस्त और मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है जिससे यह हथियार खरीदा गया था। 1 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी थाना सनौली में आरोपी मन्नू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के नेटवर्क और उनके ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

Apr 9, 2026 - 18:21
 0