नाबालिग की मौत मामले में फोरेंसिक टीम किशनगंज पहुंची:घटनास्थल से सबूत जुटाए, परिजनों से भी ली जानकारी
किशनगंज शहर के फरिंगगोडा रेल फाटक के पास 15 वर्षीय नाबालिग आलोक कुमार रविदास की मौत के मामले की जांच के लिए गुरुवार शाम को फोरेंसिक टीम किशनगंज पहुंची। मृतक की मां कुंती देवी ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। भागलपुर से आई फोरेंसिक टीम पहले सदर थाना पहुंची। इसके बाद सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन और पुलिस टीम के साथ टीम तेघरिया रेल फाटक से कुछ दूरी पर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। टीम ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया पुलिस ने भी इस मामले में अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। सोमवार रात को फरिंगगोला रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन में आलोक रविदास का शव मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन बाद में मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
Feb 19, 2026 - 18:49
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.