दौसा में 24 केन्द्रों पर कल से SI भर्ती परीक्षा:गड़बड़ी की सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख का ईनाम; सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

आरपीएससी द्वारा 5 व 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 8 सरकारी और 16 प्राइवेट समेत कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो पारियों आयोजित होने परीक्षा के लिए 17 हजार 664 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन है। एक अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा देगा और प्रत्येक पारी में 8832 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिसमें सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र के अलावा मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान बहु स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों में मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पेजर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पाबंदी रहेगी। SP ने मीटिंग लेकर दिए निर्देश वहीं दूसरी और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी सागर राणा व एएसपी योगेंद्र फौजदार ने पुलिस अधिकारियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग ली गई। एसपी में अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, नकल एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। एक लाख का पुरस्कार मिलेगा पुलिस ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले अपराधियों के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम, दौसा, निकटतम पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर 100 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त एसओजी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर भी मैसेज के माध्यम से सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Apr 4, 2026 - 18:44
 0