दिल्ली सरकार प्रशासनिक डेटा को बनाएगी AI-रेडी:सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में वर्कशॉप, नागरिक सेवाएं सुधारने पर जोर

दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को व्यवस्थित, भरोसेमंद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए तैयार करने की पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री एवं योजना मंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘हार्मोनाइजेशन एंड इंटरलिंकिंग ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डेटा फॉर एआई-रेडी गवर्नेंस’ विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों के प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि AI का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए, जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है। डेटा AI का ईंधन है और इसका उपयोग नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए। इस दौरान योजना विभाग और एकस्टेप फाउंडेशन के बीच प्रशासनिक डेटा को AI-रेडी बनाने और नागरिक सेवाओं में AI के इस्तेमाल के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। वर्कशॉप में एकस्टेप फाउंडेशन ने ‘डेटा धारा फॉर एन एआई-रेडी दिल्ली’ पर प्रस्तुति दी और ‘डेटा धारा’ पेपर लॉन्च किया। यह ओपन-सोर्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित टूलकिट है, जो सरकारी डेटा को AI के उपयोग के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इन क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर चर्चा वर्कशॉप में सिविल रजिस्ट्रेशन डेटा को पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई जैसी योजनाओं से जोड़ने, स्थानीय भाषाओं में सेवाओं के लिए वॉइस AI, निवेशकों को सुविधाएं देने और मातृ वंदना व दिल्ली लखपति बिटिया योजना की डिलीवरी बेहतर करने पर चर्चा हुई। पात्र लाभार्थियों की पहचान और निर्माण श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने के तरीके भी बताए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य डेटा आधारित निर्णयों से रिएक्टिव के बजाय प्रोएक्टिव गवर्नेंस की ओर बढ़ना है।

Aug 26, 2026 - 23:17
 0