बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी:यूपी में डैम ओवरफ्लो, पुल डूबा: MP के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार के भागलपुर में बुधवार को 21 मजदूरों से भरी नाव पलट गई। सभी मजदूर पानी का कटाव रोकने के लिए रेत की बोरियां गंगा नदी किनारे डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक हिस्से का वजन ज्यादा होने पर नाव पलटकर गंगा में समा गई। सभी मजदूर नदी में गिर गए । रेस्क्यू टीम ने 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर अभी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। चंदौली में मूसाखांड और लतीफशाह बांध ओवरफ्लो हो गए हैं, जिसके बाद उनके गेट खोल दिए गए हैं। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने तमोलिन पुरवा बांध का एक हिस्सा कट गया। वहीं, महोबा के जिला अस्पताल में पानी भर गया और इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्से के बाद अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Aug 26, 2026 - 23:17
 0