दरभंगा में 69 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा:3 लेयर में सुरक्षा, CCTV से निगरानी; वीडियोग्राफी कराई जाएगी, महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती

दरभंगा में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2 से13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा जिला मुख्यालय और अनुमंडल मुख्यालयों में कुल 69 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और जोनल दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को हर हाल में एग्जाम शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। अनुमंडलवार परीक्षा केंद्रों की संख्या बेनीपुर: 03 परीक्षा केंद्र बिरौल: 10 परीक्षा केंद्र तीन लेयर में सुरक्षा-व्यवस्था प्रशासन ने परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्राधीक्षक, वीक्षक और कर्मी सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र में केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों को बिना जूता और मौजा के परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक और प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो वीक्षक की तैनाती होगी। गैर-शिक्षक और संबंधित विद्यालय के शिक्षक को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा। केंद्र में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार, परीक्षा कक्ष और केंद्राधीक्षक स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया कर्मियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वीडियोग्राफी भी कराई जाएंगी। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिसकर्मी को लगाया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Feb 1, 2026 - 13:59
 0