दरभंगा में शांतिपूर्ण संपन्न हुई रामनवमी:120 जुलूस निकले, रात 2 बजे तक मॉनिटरिंग करते रहे DM-SSP
दरभंगा में इस वर्ष रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के बीच देर रात तक जुलूसों का सिलसिला जारी रहा। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी रात करीब 2 बजे तक लगातार मॉनिटरिंग करते नजर आए। जिलेभर में 120 स्थानों से निकले जुलूस जिले में कुल 120 स्थानों से रामनवमी जुलूस निकाले गए, जिनमें शहर क्षेत्र से 72 जुलूस शामिल थे। सभी जुलूस पारंपरिक मार्गों से होते हुए नाका नंबर-5 पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए, जो वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। अंधेरे में निकला जुलूस, दिखा अलग नजारा शहर के राम-जानकी और हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। खास बात यह रही कि जुलूस के दौरान शहर की लाइटें बंद रखी गईं, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि चांदनी और जुलूस की रोशनी ने माहौल को और अधिक धार्मिक बना दिया। बारिश के बीच भी नहीं थमा उत्साह जुलूसों में महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। देर रात हल्की रिमझिम बारिश ने कुछ देर के लिए माहौल को प्रभावित जरूर किया, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रही लागू एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि पूरे जिले में चार-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। उन्होंने कहा कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। वहीं डीएम कौशल कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग करता रहा और लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने जिलेवासियों से आगे भी इसी तरह शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। महिला गंभीर रूप से घायल सुपौल बाजार में रामनवमी के अवसर पर निकली शोभायात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस में शामिल राम-सीता झांकी रथ पर लगे जनरेटर की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुलूस के दौरान झांकी रथ के साथ चल रहे जनरेटर में अचानक महिला के बाल फंस गए। हादसा इतना भयावह था कि बालों के साथ सिर की चमड़ी भी खिंच गई, जिससे महिला लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने रथ रोकर तुरंत जनरेटर बंद किया। घायल की पहचान जिरात गांव निवासी सिंघेश्वर सहनी की पुत्री बुची देवी(32) के तौर हुई है। अपने ससुराल कहुआ से मायके रामनवमी का जुलूस देखने आई थी, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। डॉक्टरों के अनुसार सिर में गंभीर चोट लगने के कारण स्थिति चिंताजनक है, इलाज जारी है।