थाने के बाहर शराबी ने हंगामा किया:रास्ते से जा रहे युवक की स्कूटी गिराई, पुलिसकर्मी उठाकर ले गए थाने

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पांच बजे एक व्यक्ति ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। नशे में धुत इस व्यक्ति ने राहगीरों के साथ मारपीट की और एक स्कूटी सवार को रोककर उसकी स्कूटी भी गिरा दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। करीब 50 वर्षीय आरोपी ने थाने के सामने राह चलते लोगों को पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसने एक स्कूटी सवार को रोका, उसके साथ मारपीट की और स्कूटी जमीन पर गिरा दी। इसके अलावा, उसने बिना किसी विवाद के एक अन्य व्यक्ति के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह नियंत्रण में नहीं आ रहा था। बाद में, दो पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति की मदद से उसे उठाकर थाने के अंदर ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुवायां थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि आरोपी शराब और नशे का आदी है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Jul 22, 2026 - 20:12
 0