डॉक्टर के आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:मऊ में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

जनपद मऊ के जिला अस्पताल परिसर स्थित एक डॉक्टर के आवास में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर में रखा फर्नीचर, टीवी, इनवर्टर, सीसीटीवी, कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि यह आवास जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. चौधरी राकेश का है। अधिकारी ने आगे बताया कि आग की तीव्रता काफी अधिक थी, जिसके कारण घर का अधिकांश सामान जल गया। इस घटना में डॉ. राकेश भी मामूली रूप से झुलस गए। हालांकि, समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस कमरे में आग लगी थी, वहां एक बच्चा पढ़ाई कर रहा था। आग लगते ही वह किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 3 लाख रुपये तक का सामान जलकर राख हो गया है।

Feb 19, 2026 - 18:50
 0