ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत:मधुबनी में रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे थे 6 युवक, एक घायल

मधुबनी में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। घटना सकरी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर हुई। मृतकों की पहचान मकरमपुर गांव निवासी रफेज अली(17)और गुलाम रसूल(18) के रूप में हुई है। मकरमपुर गांव के छह युवक दो बाइकों पर सवार होकर एनएच स्थित दिल्ली रेस्टोरेंट से खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सकरी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और उनकी बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घायल का अस्पताल में इलाज जारी हादसे के बाद, घायल युवकों को उनके साथ आए दोस्तों और स्थानीय लोगों की मदद से सकरी स्थित रामशिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने रफेज अली और गुलाम रसूल को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस रामशिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

May 10, 2026 - 10:35
 0