झज्जर में मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:बोले नाम के साथ रोजगार गारंटी भी भाजपा ने की खत्म, सौंपा ज्ञापन
झज्जर में कांग्रेस की ओर से मनरेगा के नाम बदले जाने को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में आज अनाज मंडी में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज झज्जर में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। वहीं भाजपा की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर VB G Ram G किए जाने का विरोध कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया। इससे पहले भी कांग्रेस विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दिन का उपवास प्रदर्शन भी किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा का विरोध केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर कांग्रेस पार्टी ने देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है l शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कियाl कार्यकर्ताओं ने शहर के अनाज मंडी से लेकर लघु सचिवालय तक भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की l एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीम अंकित चौकसे के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र दिया है l कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी के विचारों का अपमान किया है। यहीं नहीं बल्कि भाजपा ने नाम के साथ ही इसके मायने ही बदल डाले हैं। मनरेगा नाम बदलने के साथ रोजगार गारंटी भी खत्म कांग्रेस झज्जर जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि पहले मनरेगा में केंद्र सरकार के तहत गारंटी काम मिलता था। लेकिन अब भाजपा ने इसे एक योजना बनाकर छोड़ दिया है। योजना के तहत सरकार चाहेगी तो ही काम मिलेगा। जबकि कांग्रेस के समय में मनरेगा के तहत गारंटी से काम दिया जाता था। अध्यक्ष ने कहा कि जहां पहले सारा बजट केंद्र सरकार देती थी अब भाजपा ने इसे बदल दिया है और 60 प्रतिशत केंद्र तो 40 प्रतिशत खर्च वहन राज्य सरकार करने का प्रावधान कर दिया है। अध्यक्ष बोले भाजपा रोजगार की गारंटी दे अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था और आज इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है और हमारी मांग की है कि योजना का नाम वापस लिया जाए और रोजगार की गारंटी दी जाए l कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करेगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा l



