जयशंकर ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, बोले- सीमा पार आतंकवाद बर्दास्त नहीं किया जाएगा

S Jaishankar's statement on terrorism : भारत-अरब लीग की विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि सीमा पार आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि अरब लीग के सदस्य देशों ...

Feb 1, 2026 - 13:58
 0
जयशंकर ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, बोले- सीमा पार आतंकवाद बर्दास्त नहीं किया जाएगा

S Jaishankar's statement on terrorism S Jaishankar's statement on terrorism : भारत-अरब लीग की विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि सीमा पार आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि अरब लीग के सदस्य देशों से कहा कि आतंकवाद एक अभिशाप है। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक अडिग और सार्वभौमिक मानक होना चाहिए। जयशंकर ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की।

खबरों के अनुसार, भारत-अरब लीग की विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि सीमा पार आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि अरब लीग के सदस्य देशों से कहा कि आतंकवाद एक अभिशाप है। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक अडिग और सार्वभौमिक मानक होना चाहिए। 

ALSO READ: जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से फोन पर की बात, दोनों में इस बात पर बनी सहमति

जयशंकर ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा है कि मध्य पूर्व और भारत के बीच आतंकवाद समान रूप से खतरा है। जयशंकर ने हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन भारत लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है।

 

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने करना जरूरी है, क्योंकि यह एक वैश्विक समस्या है। जयशंकर ने जोर देकर कहा, आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और इसके लिए दुनिया में एक जैसा नियम लागू होना चाहिए।

ALSO READ: जयशंकर ने की फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात, जानिए मैक्रों से किन मुद्दों पर हुई बात

अरब लीग के देशों से आतंकवाद के खिलाफ आह्वान करते हुए जयशंकर ने कहा, आतंकवाद से निशाना बनाए गए समाजों को अपना बचाव करने का अधिकार है और वे स्वाभाविक रूप से इसका इस्तेमाल करेंगे। यह जरूरी है कि हम इस वैश्विक बुराई से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करें।
Edited By : Chetan Gour