जयपुर में देर रात सड़कों पर उतरे 2500 सफाई कर्मचारी:कलेक्टर-नगर निगम कमिश्नर ने चलाया सफाई अभियान; परकोटे की तंग गलियों में चला ऑपरेशन क्लीन स्वीप

शनिवार रात जब पूरा जयपुर अपने घरों में आराम कर रहा था, उसी वक्त शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की टीम सड़कों पर उतरी थी। रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अलसुबह तक चलता रहा, जिसमें 2500 से ज्यादा सफाईकर्मियों और निगम कर्मचारियों ने परकोटा और हेरिटेज क्षेत्र की गलियों, बाजारों और सड़कों की सफाई की। नगर निगम की अब तक की सबसे बड़ी रात्रिकालीन सफाई मुहिम में सिर्फ सफाईकर्मी ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी रात मैदान में डटे रहे। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा खुद स्कूटी पर बैठकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने परकोटे की तंग गलियों और प्रमुख बाजारों का दौरा कर सफाई की मॉनिटरिंग की और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कलेक्टर और कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान दैनिक भास्कर से खास बातचीत में कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अब तक शहर में रात्रि सफाई मुख्य सड़कों तक सीमित थी, लेकिन इस बार पहली बार परकोटे की अंदरूनी गलियों में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले आयोजित स्वच्छता मैराथन में शहर से रिकॉर्ड मात्रा में कचरा उठाया गया था और अब उसी तर्ज पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप के जरिए शहर के प्रमुख बाजारों और भीतरी इलाकों को साफ किया जा रहा है। जयपुर बेहतर प्रदर्शन करेगा उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने वाला है और प्रशासन का लक्ष्य जयपुर को देश के टॉप स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल करना है। कलेक्टर ने कहा कि अगर जनता का सहयोग मिला तो इस बार जयपुर बेहतर प्रदर्शन जरूर करेगा। शहर को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने कहा कि जयपुर को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कभी कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं पहुंचे। तो लोग सड़क पर कचरा फेंकने की बजाय अगले दिन तक इंतजार करें। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना सिर्फ निगम की नहीं बल्कि, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। परिणाम ऊपर वाले के हाथ में पूरी रात एक्टिवा और पैदल निरीक्षण करने को लेकर पूछे गए सवाल पर ओम कसेरा ने श्रीमद्भगवद्गीता का प्रसिद्ध श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ ईमानदारी से कर्म करना है, परिणाम ऊपर वाले के हाथ में है। अगर प्रयास सच्चे होंगे, तो उसका फल भी अच्छा मिलेगा। कमिश्नर ने बताया कि स्वच्छता मैराथन, रंग दे गुलाबी और अब ऑपरेशन क्लीन स्वीप जैसे अभियानों के जरिए नगर निगम अलग-अलग स्तर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम कर रहा है। एक अभियान में रिकॉर्ड स्तर पर कचरा उठाया गया, दूसरे में शहर को सजाने-संवारने का काम हुआ और अब तीसरे अभियान में परकोटे की अंदरूनी गलियों की सफाई पर फोकस किया गया है। लगातार चलेंगे सफाई अभियान जयपुर नगर निगम की ओर से इस पूरे अभियान के लिए 36 बीट्स बनाई गई थीं, जहां अधिकारियों और सफाई टीमों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गईं। रातभर चले इस अभियान के दौरान परकोटा और हेरिटेज क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई और सौंदर्यीकरण के काम किए गए। नगर निगम का दावा है कि आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जयपुर को देश के सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में शामिल किया जा सके।

May 10, 2026 - 10:35
 0