जयपुर के रिसोर्ट में पुलिस की रेड,7 विदेशी युवतियां डिटेन:वीजा अवधि खत्म होने पर कार्रवाई; पार्टी कर रहे 3 स्थानीय युवक भी पकड़े
जयपुर के एक रिसोर्ट में कालवाड़ थाना पुलिस ने रेड कर 7 विदेशी युवतियों को डिटेन किया है। पुलिस के मुताबिक, युवतियों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। रिसोर्ट में पार्टी कर रहे 3 स्थानीय युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस अब विदेशी युवतियों के डॉक्यूमेंट और रिसोर्ट में उनकी मौजूदगी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। कार्रवाई कालवाड़ थाना क्षेत्र के कंवर का बांस स्थित ओल्ड मोंक रिसोर्ट पर की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी युवतियां थाईलैंड की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस को इनके वीजा की अवधि खत्म होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सभी को डिटेन कर उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। पुलिस ने रिसोर्ट में पार्टी कर रहे तीन स्थानीय युवकों को भी डिटेन किया है। वहीं रिसोर्ट मालिक को भी पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल एसेसरीज का काम करने वाले तरुण पारीक ने बर्थ डे पार्टी ओल्ड मोंक रिसोर्ट में आयोजित की थी। पार्टी में 7 विदेशी युवतियां जो कि थाइलेंड की रहने वाली है। नशे में झुमती नजर आई। पुलिस अब रिसोर्ट में आने-जाने वाले लोगों और वहां आयोजित गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। ड्रग्स सप्लाई का भी अंदेशा पुलिस को रिसोर्ट में ड्रग्स सप्लाई होने का भी अंदेशा है। इसी एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मिले सामान और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है। झोटवाड़ा थाना एसीपी शिवकुमार भारद्वाज ने बताया कि विदेशी युवतियों के पासपोर्ट और वीजा दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कालवाड़ थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि श्यामनगर थाना निवासी सागर सैनी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। मौके से 7 विदेशी युवतियों को भी पुलिस ने पकड़ा था। वहीं युवतियों को पुनर्वास केंद्र भेजे जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस रिसोर्ट में हुई पार्टी, विदेशी युवतियों के जयपुर आने, उनके वीजा की स्थिति और संभावित ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है।