जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी श्रीनगर में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई है, जबकि इसका केन्द्र अफगानिस्तान में जमीन से 215 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। शुरुआती ...

Jun 27, 2026 - 21:05
 0
जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी श्रीनगर में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई है, जबकि इसका केन्द्र अफगानिस्तान में जमीन से 215 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के भूकंप की जानकारी मिलते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। एक जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 27 जुलाई यानी शनिवार शा‍म करीब 7.5 मिनट पर आया। भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई गई है, जबकि इसका केन्द्र अफगानिस्तान में फैजाबाद से 74 किलोमीटर दूर और जमीन से 215 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप की खबर लगते ही लोग दहशत में आ गए। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

Edited by: Vrijendra Singh Jhala