जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है। तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में कई जगह धमाके सुने गए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

Feb 28, 2026 - 18:31
 0
जंग का आगाज, इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके, इजराइल में इमरजेंसी, अमेरिका ने कमर कसी

israel iran war
इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान में बड़ा हमला कर दिया है। तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में कई जगह धमाके सुने गए हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने देशभर में तत्काल राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। यह घोषणा उस समय की गई जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू होने की पुष्टि की है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इजरायली वायुसेना ने ईरान में कई टारगेट को निशाने पर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिनकी पुष्टि ईरानी टीवी चैनलों से जुड़े स्रोतों ने भी की है। इन रिपोर्टों ने बताया कि इजरायल ने दर्जनों सैन्य ठिकानों और कुछ संवेदनशील जगहों को निशाना बनाया।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस्राइल में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि इस्राइल ने मिसाइल हमलों की आशंका की चेतावनी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों ने ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका सुने। ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाका हुआ और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया। इसी के साथ इस्राइल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

कई जगहों पर उठ रही आग की लपटें और धुआं : तेहरान में कई जगहों पर इजरायल के हमले के बाद आग की लपटें और ऊंचा काला धुआं उठते देखा जा रहा है।

अमेरिका की धमकियों के बाद हुए हमले : इजरायल ने ईरान पर यह हमला अमेरिकी धमकियों के बीच किया है। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे। पहले से ही अमेरिकी सेना ने ईरान को चारों तरफ से घेर रखा है।

तेहरान टाइम्स ने भी की ईरान पर हमले की पुष्टि : ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है। तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि तेहरान में कई जगह धमाके हुए हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal