चौपाल से संसद तक 33% आरक्षण अधिनियम विल,करोड़ों माताओं बहनों में खुशी की लहर:डॉ.रेनूशरण
चौपाल से संसद तक 33% आरक्षण अधिनियम विल,करोड़ों माताओं बहनों में खुशी की लहर:डॉ.रेनूशरण
चौपाल से संसद तक 33% आरक्षण अधिनियम विल,करोड़ों माताओं बहनों में खुशी की लहर:डॉ.रेनूशरण
नारीशक्तिवंदन के तत्वावधान में डॉ.रेनूशरण ने कहा कि निश्चित ही विकसित भारत की नीव नारीशक्ति मिशन महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी क्योंकि महिला आरक्षण बिल सच्चे अर्थ में मजबूत लोकतंत्र की नींव है।भारत की संसद और विधानसभाओं में माताओं की भागीदारी अब 14% से बढ़कर 33% हो गई है।निश्चित ही इससे महिलाओ को मजबूत नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा।नीति-निर्माण में संतुलन और संवेदनशील दृष्टिकोण, शासन व्यवस्था और अधिक प्रभावी व जबाब देह होंगी,समावेशी विकास होगा,जिसमें हर वार्डों की आवाज शामिल होगी।यह सिर्फ आरक्षण नहीं,बल्कि नये अध्याय का प्रमाण केंद्र विन्दु है।यह एक ऐसे भारत का संकल्प है जो समानता पर आधारित हो जहां सामाजिक न्याय केवल नारा न होकर हमारी कार्य संस्कृति ,हमारे व्यवहार और हमारी निर्णय प्रक्रिया का स्वभाविक हिस्सा बने राज्यों की विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक दशकों की प्रतिक्षा अब समाप्ति की ओर है।नारीशक्ति का में स्वागत, अभिनंदन करती हूं।तथा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर मैं नमन करती हूं।



