सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने भाजपा कार्यकर्त्ताओ संग मुख्य बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया*
सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने भाजपा कार्यकर्त्ताओ संग मुख्य बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया*
*सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने भाजपा कार्यकर्त्ताओ संग मुख्य बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया*
रुद्रपुर। संविधान निर्माता करोड़ों दलितों शोषितो वंचितो के मसीहा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयती के अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग मुख्य बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा के सुमन अर्पित किये।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहाँ डॉ भीमराव अंबेडकर जिन्होंने सदैव शोषितो दलितों की आवाज उनके हक की लड़ाई को लड़ा जिनके मजबूत संविधान की बदौलत भारत की पहचान देश हीं नहीं विश्व पटल पर एक मजबूत सशक्त भारत के रूप में नजर आती है भारत का संविधान देश ही नहीं पूरे विश्व में अपने आप में एक मजबूत लोकतंत्र को दर्शाता है वही 14 अप्रैल उनकी जयंती के अवसर पर आज मुख्य बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर मालार्पण कर उनको याद किया है।
डॉ भीमराव अंबेडकर देश के पहले कानून मंत्री रहे एक विद्वान के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दशा देने का कार्य किया डॉ आंबेडकर के नेतृत्व में एक मजबूत संविधान का निर्माण हुआ देश के लिए उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने सदैव अंतिम पायदान में बैठे शोषित वंचित की लड़ाई को लड़ा और आज इसी मजबूत संविधान के जरिए हमारे शोषित वंचित वर्ग के लोग समाज के मुख्य धारा से जुड़ने एवं देश के सर्वोच्च पदों को भी सुशोभित कर रहे हैं।
विधायक शिव अरोड़ा बोले डॉ आंबेडकर सदैव समाज में छुआछूत,भेदभाव के खिलाफ रहे और उनकी इसी बुद्धिमत्ता के कारण देश में एकता अखंडता समानता का भाव आया इस कारण देश में भेदभाव की मानसिकता का अंत हुआ
विधायक अरोरा बोल डॉ भीमराव अंबेडकर हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं जिनके दिखाएं मार्ग पर हम सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में समाज की सेवा कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, पार्षद राजेश जग्गा, पवन राणा, धर्म सिंह कोली, सुनील वाल्मीकि, चन्द्रसेन चंदा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, संदीप राव, राजेश कामरा, मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू, विकास सागर, विजेंद्र सागर, सुनील सिंह, डी के गंगवार, सुदीप डे, विष्णु सिंह आदि लोग मौजूद रहें।



