गौ सम्मान अभियान के तहत गौभक्तों की बैठक:वृंदावन से भिवानी पहुंचे स्वामी रामतीर्थ महाराज, बोले- 27 जुलाई को महा हस्ताक्षर अभियान में 20 करोड़ लक्ष्य

भिवानी में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर देश भर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार को गौभक्तों की बैठक हुई। बैठक में 27 जुलाई को होने वाले राष्ट्रव्यापी महा हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा तैयार की और इसको सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय की गई। बैठक में मुख्य मार्गदर्शक और प्रभारी के रूप में वृंदावन से विशेष रूप से पहुंचे गौभक्त स्वामी रामतीर्थ महाराज ने शिरकत की। हांसी गेट स्थित चित्रकूट पहुंचने पर गौरक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल, बजरंग दल से गोपाल देवसर, श्रीगौशाला ट्रस्ट के सदस्य नंदकिशोर अग्रवाल और प्राचार्य डीपी कौशिक आदि ने स्वागत किया। गाय को राष्ट्रमाता के रूप में संवैधानिक सम्मान मिले- स्वामी रामतीर्थ महाराज स्वामी रामतीर्थ महाराज ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया, इसलिए यह समय की मांग है कि उन्हें राष्ट्रमाता के रूप में संवैधानिक सम्मान मिले। देश की धरती पर गौहत्या पूरी तरह से बंद हो। इसके लिए जन-जन को जागरूक होना होगा। स्वामी ने आगे की योजना सांझा करते हुए कहा कि 27 जुलाई को देश के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से करोड़ों लोगों की आवाज को सरकार तक सकारात्मक रूप से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भिवानी के गौभक्तों से इस अभियान को धरातल पर ले जाने का आह्वान किया। 20 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य उन्होंने बताया कि इससे पहले 27 अप्रैल को देश भर की लगभग 5 हजार तहसीलों में एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें देश के सवा 5 करोड़ नागरिकों ने अपनी सहमति दी। संतों और संगठन के नेतृत्व में 27 जुलाई के लिए 20 करोड़ हस्ताक्षरों का विशाल लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वामी रामतीर्थ महाराज खुद विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनजागरूकता अभियान को दिशा दे रहे हैं।

May 31, 2026 - 16:50
 0