गोरखपुर में ट्रेन के इंजन पर चढ़ा युवक:लगा 25 हजार वोल्ट का करंट, RPF और GRP ने रेस्क्यू कर भेजा अस्पताल

गोरखपुर के पूर्वी यार्ड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक रेलवे लाइन के 6 नंबर पर खड़ी लोको के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही इलेक्ट्रिक वायर के कनेक्शन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी और अन्य विभागों की टीम मौके पर पहुंची। ओएचई कनेक्शन बंद कराने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब उसकी हालत पहले से ठीक है। लाइन नंबर छह पर खड़ी थी लोको आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के अनुसार, घटना शनिवार 12 सितंबर की शाम करीब 5:20 बजे गोरखपुर पूर्वी यार्ड के ब्लॉक लाइन नंबर छह की है। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल बुधीराम यादव ने यार्ड सुपरविजन अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव को सूचना दी कि OHE पोल के पास खड़ी लोको के ऊपर एक युवक चढ़ गया है। युवक ओएचई वायर के कनेक्शन की चपेट में आने से झुलस गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक को तत्काल सूचना दी गई। इसके साथ ही यात्री मित्र और गोरखपुर स्टेशन के वाणिज्यिक विभाग को भी जानकारी दी गई। डॉक्टर व एंबुलेंस भी मौके पर पहुँचे। OHE कनेक्शन बंद होने के बाद उतारा गया युवक इसके बाद ट्रैक्शन (TRD) विभाग की टीम ने शाम 5:50 बजे ओएचई कनेक्शन को डिस्कनेक्ट किया। बिजली आपूर्ति सुरक्षित किए जाने के बाद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने सावधानी से युवक को लोको के ऊपर से नीचे उतारा। करीब 6 बजे उसे सुरक्षित नीचे लाया गया। युवक झुलसने के कारण घायल हो गया था। पूछताछ में बिहार का रहने वाला बताया नीचे उतारने के बाद पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाल बाबू बताया। वह बिहार के सीतामढ़ी के थाना बैरगनिया के बेगाही का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई। युवक ने कोई मोबाइल नंबर नहीं बताया। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार, वह देखने में मानसिक रूप से विचलित प्रतीत हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा मौके पर मौजूद रेल चिकित्सक ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शाम करीब 6:22 बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आरपीएफ कांस्टेबल जोगिंदर यादव को युवक के साथ भेजा गया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद हालत बेहतर जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल युवक का उपचार शुरू किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलाज के बाद युवक की हालत पहले की अपेक्षा बेहतर बताई जा रही है।

Sep 12, 2026 - 21:47
 0