लापता युवक का डेढ़ माह बाद भी सुराग नहीं:मैनपुरी में परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र से लापता हुए एक युवक का करीब डेढ़ माह बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से दखल देने और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। नगला भंत निवासी विपिन कुमार पुत्र महावीर सिंह ने मुख्यमंत्री को एक शिकायत पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि उनके भतीजे शिवम कुमार पुत्र दिलीप कुमार 23 जुलाई 2026 को लापता हो गए थे। इसके बाद कोतवाली मैनपुरी में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी। पुलिस ने 27 जुलाई को शिवम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा था। थाना प्रभारी ने परिजनों को बताया था कि उनके पास से शिवम का मोबाइल फोन और 23 हजार रुपये मिले थे। विपिन कुमार का आरोप है कि जब वह कोतवाली पहुंचे, तब तक पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए यूपी पुलिस, डीजीपी, आगरा पुलिस और मैनपुरी पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की, लेकिन उनका कहना है कि अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवम कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उनका आरोप है कि जिन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा है, उनके पास मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। विपिन कुमार ने मुख्यमंत्री से मामले पर ध्यान देने, मैनपुरी पुलिस प्रशासन को जरूरी निर्देश देने, छोड़े गए आरोपियों को दोबारा पकड़कर पूछताछ करने और लापता शिवम कुमार को जल्द ढूंढने की मांग की है।

Sep 12, 2026 - 21:47
 0