गाजियाबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा:गुरुद्वारा साहिब से शहीद पथ तक निकली यात्रा; तिरंगे के साथ गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

गाजियाबाद में भाजपा महानगर इकाई ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में यात्रा बजरिया स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ पर पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे रास्ते ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, युवा और शहर के गणमान्य नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत यात्रा के रास्ते में कई जगह व्यापार मंडलों और सामाजिक संस्थाओं ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। लोगों ने पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। शहीद पथ पर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण यात्रा के समापन पर शहीद पथ पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश की रक्षा में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बलिदान को याद करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।

Aug 13, 2026 - 22:20
 0