किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध पदार्थ 52.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध पदार्थ 52.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
_*किच्छा पुलिस ने प्रतिषिद्ध पदार्थ 52.47 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार *_
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के *"नशामुक्त उत्तराखण्ड"* के संकल्प को धरातलीय यथार्थ में परिणत करते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर *श्री अजय गणपति* द्वारा जनपद में नशे का अवैध कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *ऑपरेशन प्रहार* के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी सितारगंज श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली किच्छा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 24.06.2026 को एक व्यक्ति गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर को *52.47 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) परिवहन करते हुए* रॅंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*किच्छा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राण-पण से सतत् कार्यवाही करने के संकल्प के साथ नशामुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने का यत्न निरंतर प्रचलित रहेगा।*
*बरामदगी*-
* अभियुक्त गुरमुख सिंह के कब्जे से *52..47 ग्राम अवैध स्मैक* (हेरोइन)।
*बरामदगी स्थल* -
* लालपुर, श्मशान घाट रोड पुलिया से 50 मीटर आगे, चौकी क्षेत्र लालपुर।
_*पुलिस टीम*_
1. रवि सैनी (एस.एच.ओ.)
2. अनुराग सिंह (एस.एस.आई.)
3. SI बसंत प्रसाद (चौकी प्रभारी लालपुर)
4. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह
5. कांस्टेबल दीपक सिंह
6. कांस्टेबल इसरार



