कांग्रेस सांसद ने नए खरीद नियमों का किया विरोध:जींद में वापस लेने की मांग, जयप्रकाश बोले- कृषि कानून रद्द होने का लिया बदला
कांग्रेस सांसद जयप्रकाश जींद जिले के हाइवे स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों से बदला लेने का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि तीन कृषि कानून रद्द होने के बाद सरकार नए-नए नियम बनाकर किसानों को परेशान कर रही है। उन्होंने गेहूं खरीद के नए नियमों को 'तुगलकी फरमान' बताया और इन्हें तत्काल रद्द करने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर किया तंज सांसद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 'किसान का बेटा' होने के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र हुड्डा मुख्यमंत्री थे, तब किसानों के ट्रैक्टर को व्यावहारिक आधार पर कई नियमों से छूट मिली थी। नए नियमों का किया विरोध जयप्रकाश ने ट्रैक्टर की नंबर प्लेट के नियम का उदाहरण देते हुए कहा कि खेत में काम करते समय कई बार नंबर प्लेट गिर जाती है। ऐसे में किसान फसल बेचे या नंबर प्लेट ढूंढे, यह एक अव्यावहारिक नियम है। क्षतिपूर्ति पोर्टल का उठाया मुद्दा उन्होंने पोर्टल संबंधी मुद्दों पर भी बात की। सांसद ने बताया कि लोकसभा में क्षतिपूर्ति पोर्टल का मामला उठाया गया था, जिसमें हिसार लोकसभा के उचाना सहित कई गांवों में जलभराव के कारण किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने मुआवजा घोषित नहीं किया और पोर्टल बंद कर दिया। गेहूं खरीद के लिए चल रहे पोर्टल को किया बंद जयप्रकाश ने आशंका जताई कि गेहूं खरीद के लिए चल रहे पोर्टल को भी बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न तो बारदाना उपलब्ध है और न ही गोदामों में गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर जताया खेद राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर सांसद जयप्रकाश ने इसे 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, सरपंच) बिकते हैं, तो वास्तव में मतदाता को ठेस पहुंचती है क्योंकि वे ही उन्हें चुनते हैं। मामले की रिपोर्ट हाईकमान को दी उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने इस संबंध में हाईकमान को रिपोर्ट सौंप दी है। हाईकमान ने अनुशासन समिति को दे दी थी। अनुशासन कमेटी की मीटिंग थी उसने रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी। क्रास वोटिंग करने वालों को जनता नहीं करेंगा माफ हाईकमान इस पर फैसला करेगा। मैं भी इस बात के पक्ष में हॅूं कि सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए। इससे उन लोगों को सबक मिलेगा जो लोकसभा, विधानसभा में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का विरोध करेंगे। जिन लोगों ने क्रास वोटिंग की है वो किसी पार्टी में चले जाए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।