नाथूसरी कलां में ग्रामीणों ने उखाड़ी सड़क:बोले- नहीं हो रही पानी की निकासी, लेवल सही नहीं, सरपंच ने कहा- आपसी रंजिश

सिरसा जिले के नाथुसरी-चोपटा क्षेत्र के गांव जोड़कियां में 15 दिन पहले बनी इंटरलॉक गली की ईंटें ग्रामीणों ने उखाड़ दीं। बारिश के पानी की निकासी न होने और घरों में पानी घुसने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गली निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। हल्की बारिश होते ही गली से पानी निकलने के बजाय लोगों के घरों में घुसने लगा, जिससे वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठेकेदार पर लेवल सही नहीं करने का आरोप वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने गली की सही लेवल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान भी इस अनियमितता को लेकर कई बार विरोध किया गया था और सरपंच को भी अवगत कराया गया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई और आनन-फानन में निर्माण पूरा कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, घरों में गंदा पानी घुसने से मकानों की नींव में पानी चला गया, जिससे दीवारों में दरारें आ गईं। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने इंटरलॉक ईंटें उखाड़ दीं और सरपंच के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीण विकास, सुनी, बालेश, नरसी, बुधराम, मांगेराम और महादेव ने बताया कि उन्होंने निर्माण के समय ही ठेकेदार और सरपंच को अनियमितताओं के बारे में सूचित किया था। उनका आरोप है कि मिलीभगत के कारण बिना किसी ठोस समाधान के गली का निर्माण करवा दिया गया। आपसी रंजिश के कारण उखाड़ी इंटरलोक: सरपंच सरपंच राकेश देहड़ू ने बताया कि गली निर्माण को वार्डवासियों की सहमति से ही निर्धारित सीमा से उंचा उठाया गया था। वार्ड में कुछ लोगों की आपसी रंजिश चल रही है, जिस कारण गली निर्माण में कई बार बाधा उत्पन्न की थी और बार-बार उखाड़ दिया था। इस समय भी गली में पानी निकासी सही हो रही थी लेकिन कुछ लोगों ने आपसी रंजिश की वजह से आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। किसी को कानून व्यवस्था बिगाड़ने नहीं जाएगी।

Apr 4, 2026 - 18:43
 0