ओडिशा के रेजीडेंशियल स्कूल में पानी भरा, 400 बच्चे फंसे:MP-UP को जोड़ने वाला चित्रकूट का पुल डूबा; चमोली में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ हाईवे बंद

यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गंगा, यमुना और शारदा समेत 11 नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इससे यूपी-एमपी को जोड़ने वाला पुल डूब गया है। पानी कॉलोनियों और घरों तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण बाजपुर के पास पहाड़ का एक हिस्सा खिसक गया। जिससे बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। हिमाचल में 30 जून से 15 अगस्त के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं। ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक सरकारी रेजिडेंशियल स्कूल के कैंपस में बाढ़ का पानी घुसने से लगभग 400 छात्र फंस गए। इनमें 150 लड़कियां भी शामिल हैं। ब्राह्मणी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बच्चों को दूसरे रेजिडेंशियल स्कूल में पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसके लिए मोटर बोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…

Aug 16, 2026 - 21:25
 0