एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ की बड़ी कार्यवाही — 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ की बड़ी कार्यवाही — 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ की बड़ी कार्यवाही — 16.560 किलो डोडा, एक देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्यवाही*
*• 16.560 किलो डोडा, देशी तमंचा व 10 जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*• वाहन चेकिंग के दौरान सिरौली कला क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी*
*• नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने हेतु गहन जांच के निर्देश*
*• पिछले 8 माह में एस0ओ0टी0एफ0 द्वारा बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व गोलियां बरामद*
मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा अपराध एवं नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 07-05-2026 को कुमायूँ परिक्षेत्र में गठित एस0ओ0टी0एफ0 एवं थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही की गई। वाहन चेकिंग के दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत सिरौली कला के पास अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*अभियुक्त का विवरण :*
आकिब पुत्र मुख्तायर अहमद
निवासी – वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर
*बरामदगी का विवरण :*
16.560 किलोग्राम डोडा
01 देशी तमंचा
315 बोर के 10 जिंदा कारतूस
01 मोटरसाइकिल (बुलेट)
*कार्यवाही का विवरण :*
अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश :*
पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदया द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया है कि अभियुक्त से गहन एवं विस्तृत पूछताछ कर यह सुनिश्चित किया जाए कि अवैध डोडा, देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस की आपूर्ति कहां से की जा रही थी तथा किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही थी। साथ ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
*एस0ओ0टी0एफ0 की पूर्व कार्यवाही (पिछले 8 माह) :*
रेंज एस0ओ0टी0एफ0 द्वारा विगत 08 माह में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें अब तक कुल 794 नशीले इंजेक्शन, 44,170 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्यवाही कुमायूँ पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
*पुलिस टीम :*
एस0ओ0टी0एफ0 कुमायूँ टीम एवं थाना पुलभट्टा पुलिस टीम (जनपद ऊधमसिंहनगर) द्वारा संयुक्त कार्यवाही।
कुमायूँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाहियां लगातार जारी हैं तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।



