एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug 15, 2026 - 20:26
 0
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

????*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

➡️ *आरोपी ने युवक के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से किया था घायल, दौराने इलाज हुई युवक की मृत्यु।*

➡️ *आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद।*

???? दिनांक 13-08-202 को

कोतवाली रुद्रपुर में वादी श्री फरमान पुत्र अजीद (निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर) द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 12-08-2026 की शाम गोलू नाम के युवक ने जान से मारने की नीयत से उनके भाई शाहनवाज (उम्र 27 वर्ष) के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 13-08-2026 की रात्रि में दौराने इलाज अस्पताल में वादी के भाई की मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अभियोग को धारा 103 बीएनएस (BNS) में तरमीम किया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 14-08-2026 की रात अभियुक्त को किच्छा बाईपास रोड, एफएसएल (FSL) के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी हुई ईंट भी बरामद कर ली गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* ➡️ तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली, निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा, रुद्रपुर, जिला उधम सिंह नगर

  उम्र: 18 वर्ष