उधम सिंह नगर,स्वाइन फ़्लू के तहत एडवाइजरी जारी

उधम सिंह नगर,स्वाइन फ़्लू के तहत एडवाइजरी जारी

Aug 30, 2026 - 21:06
 0
उधम सिंह नगर,स्वाइन फ़्लू के तहत एडवाइजरी जारी

उधम सिंह नगर,स्वाइन फ़्लू के तहत एडवाइजरी जारी

- स्वाइन फ़्लू के तहत एडवाइजरी जारी।

- सी एम ओ ने जारी किये निर्देश।

शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने जिले के सभी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सालयों मे इन्फेलुएंजा/निमोनिया रोगियों हेतु पर्याप्त आइसोलेशन बेड,वार्ड, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर इत्यादि की व्यवस्था बनाये रखने तथा समुचित दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए। सी एम ओ ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम(IDSP) के कार्मिकों को संभावित रोगियों की सघन निगरानी एवं जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने IDSP कार्यक्रम के अंतर्गत गठित रैपिड रिस्पांस टीम को इन्फेलुएंजा/निमोनिया से होने वाली किसी भी असामान्य स्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग व नियंत्रण हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा इन रोगों से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।