उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की मार, जानिए द्रास से कारगिल और गुलमर्ग तक कैसा है मौसम?
Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक ठंडी हवाई पहुंच रही हैं। इस वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा तथा सर्द हो गया। आज सुबह साढ़े 8 बजे द्रास में माइनस 15.1 डिग्री तापमान ...
Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक ठंडी हवाई पहुंच रही हैं। इस वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा तथा सर्द हो गया। आज सुबह साढ़े 8 बजे द्रास में माइनस 15.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पेडम और नोयमा में तापमान क्रमश: माइनस 13.2 और 13.1 डिग्री रहा। लेह और गुलमर्ग में माइनस 8 और कारगिल में माइनस 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल समेत कई इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में अगले 2 दिन भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। 5 जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी जबकि नीचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहरों में भी आज सुबह कोहरे का कहर दिखाई दिया। विक्षोभ के असर से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई।
Recorded Minimum Temperature over the Hills of the country at 0830 Hrs IST, 02.02.2026#MinimumTemperature #WeatherUpdate #HillsWeather #IndiaWeather@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/KsiFzKgA3T — India Meteorological Department (@Indiametdept) February 2, 2026
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा आदि में ओले गिरे तो बरेली, प्रयागराज, कानपुर में सुबह कोहरे के प्रकोप से दृश्यता शून्य रही। आज भी राज्य में बारिश, ओले और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के कोटा, अलवर, जयपुर और कोटपूतली-बहरोड़ में रविवार को मावठा गिरा। बीकानेर में घना कोहरा छाया रहा। जयपुर में शीतलहर और धूप का असर दिखा। प्रदेश के इलाकों में आज भी विजिबिलिटी कम रही।
मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा-सागर समेत 25 जिलों में बारिश और कई इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बादलों की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई।
edited by : Nrapendra Gupta



